डिस्चार्ज के 5 प्रकार क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 09:10

वेजाइनल डिस्चार्ज के क्या कारण हैं?

वेजाइनल डिस्चार्ज एक स्वस्थ शारीरिक क्रिया है जो एस्ट्रोजन के स्तर में प्राकृतिक परिवर्तन के कारण होती है। ओव्यूलेशन, कामोत्तेजना, गर्भनिरोधक गोलियों और गर्भावस्था के दौरान डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ सकती है।

वेजाइना के जीवाणु संतुलन में परिवर्तन से इसका रंग, गंध और टेक्सचर प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हानिकारक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है तो योनि में संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है।
कितने तरह के होते हैं वेजाइनल डिस्चार्ज-

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। ये कितने तरह का होता है, वो डॉक्टर तनुश्री से जानें-
1. क्लीयर डिस्चार्ज

एकदम क्लीयर डिस्चार्ज जिसकी कंसिस्टेंसी थोड़ी पतली होती है। यह अमूमन तब होता है जब आप ओव्यूलेशन (कैसे करें ओव्यूलेशन परीक्षण) में हों या हो सकता है कि सेक्शुअल अराउजल हो या फिर आप प्रेग्नेंट हों।

इस तरह के डिस्चार्ज में आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
2. व्हाइट डिस्चार्ज

क्या आपने कभी वेजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज नोटिस किया है? यह क्लीयर डिस्चार्ज की तरह पतला नहीं होता है, बल्कि थोड़ा गाढ़ा और स्ट्रेची हो सकता है। अगर इस तरह का डिस्चार्ज आपको हो रहा है, तो यह कैन्डीडायसिस (Candidiasis) फंगल इंफेक्शन की तरफ इशारा करता है।
3. रेड डिस्चार्ज

जब आपको पीरियड्स होते हैं, तब भी डिस्चार्ज होता है। उस समय से लाल रंग का और थोड़ा चिपचिपा होता है। आप इस बीच थोड़ी मात्रा में जो डिस्चार्ज महसूस करती हैं, वो स्पॉटिंग कहलाता है।

4. ब्राउन डिस्चार्ज

अगर कभी आप पैंटी लाइनर्स में ब्राउन डिस्चार्ज देखकर घबरा जाएं तो ध्यान रखें कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह दर्शाता है कि आपको या तो पीरियड्स शुरू होने वाले हैं या फिर वो हाल ही में खत्म हुए हैं।
कितना वेजाइनल डिस्चार्ज होता है नॉर्मल?

कई अध्ययनों से यह सामने आया है कि महिलाएं आमतौर पर 1 से 4 मिलीलीटर वेजाइनल डिस्चार्ज का उत्पादन करती हैं। यह मात्रा पूरे 24 घंटे की होती है। हालांकि, यह आपके दिन-प्रतिदिन के आधार पर निर्भर करता है जो अक्सर ओव्यूलेशन और बर्थ पिल्स जैसे फैक्टर्स से प्रभावित हो सकता है।

डॉक्टर से पास कब जाएं?

अगर आपका वेजाइनल डिस्चार्ज पीला या हरा रंग है या फिर बहुत ज्यादा गाढ़ा हो रहा है।
अगर आपके वेजाइनल डिस्चार्ज में से लगातार गंदी बदबू आ रही है और यह प्रतिदिन गाढ़ा हो रहा है।
अगर आपको अक्सर वेजाइना में जलन, खुजली, सूजन या किसी भी वेजाइनल इंफेक्शन अनुभव होता है।
अगर इन सबको कारणों के चलते आपको पेल्विक में दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info